बिलासपुर

नाबालिग पर बुरी नियत रखने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई…. एक घंटे में धर दबोचा आरोपी को

रमेश राजपूतबिलासपुर- पहचान का फायदा उठाकर 13 वर्षीय नाबालिग को ऑटो में घुमाने ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने वाले ऑटो चालक को तारबाहर पुलिस ने शिकायत के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पर क्षेत्र में ही रहने वाला ऑटो चालक इकराम बुरी नियत रखता था, जिसके हौसले इतने बढ़ गए कि उसने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से नाबालिग को ऑटो में घुमाने के बहाने क्रांति नगर गार्डन में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा, जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो वह अपनी मनमानी में उतर गया, घटना के बाद घर पहुँचकर नाबालिग ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद अपने भाई के साथ थाने पहुँचकर इस घटना की शिकायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहर पुलिस आरोपी ऑटो चालक को एक घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराबी बेटे की हैवानियत... मां का कान दांत से काटा, बहू को बचाने पर बेरहमी से पीटा, निजी अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत भाजपा युवा मोर्चा का संगठन विस्तार: बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा को... कक्षा 7 के छात्र से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार...शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पचपेड़ी:- सावधान! सस्ते बीज और जैविक खाद के झांसे में न आएं... बाहरी ठग बना रहे किसानों को निशाना बिलासपुर:- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: एक फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार…तीन की तलाश में पुलिस क... कोटा:- हस्ताक्षर का खेल, जिंदगी भर की कमाई पर डाका! अनपढ़ किसान से हस्ताक्षर कराकर बेच दी 4 एकड़ जमी... बिलासपुर: रफ्तार के राक्षस ने छीनी बुजुर्ग की सांसें, पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक पर ग... बुके नहीं… बुक दीजिए: जन्मदिन पर पुस्तक भेंट कर दिया ज्ञान और सकारात्मक सोच का संदेश शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला...लहूलुहान पिता ने भाग कर बचाई जान,