बिलासपुर

लॉक डाउन का उल्लंघन, मना करने पर पुलिस जवानों से हुज्जतबाजी….अपराध दर्ज कर हुई गिरफ्तारी

उदय सिंह

बिलासपुर- कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में लॉक – डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है और धारा 144 का उल्लंघन करने वालो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में शुक्रवार को थाना मस्तूरी में भी सार्वजनिक जगह पर ग्रामीणों द्वारा भीड़ लगा कर बैठने की सूचना मिली थी सूचना पर मस्तूरी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ग्राम भिलाईभाटा पहुंची पेट्रोलिंग पार्टी को आता देख कुछ भाग खड़े हुए,

लेकिन मौके पर एक व्यक्ति रुका रहा जो अपना नाम कांता बंदे पिता सोहन बंदे उम्र 19 वर्ष निवासी भिलाईभाठा बताया जिसे बेवजह बाहर नहीं घूमने तथा धारा 144 प्रभावी होने के सम्बन्ध में बार बार समझाइश दी गई लेकिन वह नहीं माना और मुझे बाहर घूमने से नहीं रोक सकते बोल कर पुलिस से हुज्जत करने लगा।

मामले में युवक को भादवि की धारा 188 के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में पाया गया, जिसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,