बिलासपुर

अवैध रूप से गुटखा, सिगरेट बेचने वाले एक और पर कार्रवाई, सामान जब्त कर किया गया जुर्म दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- वैश्विक आपदा के बाद भी अवसरवादी लोग नशे के कारोबार करने से गुरेज नहीं कर रहे है। इस लॉक डाउन का फायदा उठाकर नशे का कारोबार करने वाले अवैध रूप से घरों एवं दुकानों से नशीले सामाग्रियों का धड़ल्ले से विक्रय कर रहे है। वो भी अनाप शनाप दामों में, या यूं कहें कि इनदिनों नशे के सामानों की कालाबाजारी खूब फल फूल रही है। हालांकि जानकारी मिलने पर पुलिस ऐसे ठिकानों पर दबिश देती है,लेकिन जहां जानकारी नही मिल पाती पुलिस भी उससे बेखबर रहती है जिसका फायदा कालाबाजारी करने वालों को भरपूर मिलता है।

इसी कड़ी में जानकारी के आधार पर सरकंडा पुलिस ने चांटीडीह क्षेत्र अंतर्गत घर से नशे का सामान बिक्री करने वाले एक युवक को धर दबोचा है। दरअसल चांटीडीह निवासी छोटे लाल देवांगन लॉक डाउन के बाद से ही नियमो कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए घर से ही अधिक दामों में गुटखा सिगरेट एवं पान मसाले जैसी सामाग्रियों का विक्रय कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने ठिकाने में दबिश देकर छोटेलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन हजार रुपये से भी अधिक का गुटखा एवं पान मसाला बरामद कर विधिवत कार्यवाही के लिए मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार