बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रो में चोरों का आतंक…दो घरों के टूटे ताले, लाखों के माल पर किए हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में इनदिनों चोरों का आतंक परेशान कर रहा है, सुना मकान होने की जैसे ही भनक चोरों को लग रही है ताला टूटने में जरा सी चूक नही हो रही है, हद तो तब हो जा रही है कि घर के नीचे परिजन सो रहे है और ऊपर के कमरे में चोरी हो जा रही है, दरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र के रामा वैली में रहने वाले राहुल सिंह के मकान में बीती रात पूरा परिवार नीचे के कमरे में सो रहा था तभी अज्ञात चोरों ने ऊपर के कमरे में ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिए, प्रार्थी को सुबह घर मे चोरी होने की जानकारी हुई।

इसी तरह तोरवा थाना क्षेत्र के बुटापारा में प्रार्थी रश्मि पांडेय परिवार सहित बीती रात रतनपुर दर्शन करने गई थी और रात में अपनी मां के घर मे ही रुक गई, जहाँ उसके दुकान और मकान में सुबह जब उसकी माँ पहुँची तो पाया ताला टूटा हुआ है और आलमारी में रखे नगद 27 हजार रुपए सहित हजारों की किराना सामान चोरी हो गई है, जिसके बाद प्रार्थी ने तोरवा थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है,

दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान...