बिलासपुर

बिलासपुर: बार की पार्किंग में देर रात बवाल… युवती के साथियों ने युवक पर किया चाकू से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित इल्युम बार की पार्किंग में रविवार देर रात विवाद के बीच युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की रात को बार के बाहर पार्किंग में आरोपिया शिवानी खुटे और युवक निलेश गेंदले के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मामला बढ़ता देख शिवानी के साथ आए प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी वहां पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास करने लगे। इसी दौरान विवाद और बढ़ गया।
बताया जाता है कि झगड़े के दौरान आरोपी यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश के पेट के बाएँ हिस्से पर वार कर दिया। घायल निलेश मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यश तिवारी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के कथन, और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर अपराध दर्ज किया है। घायल युवक का इलाज जारी है, वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट...लोहे की पट्टी से हमला, आरोपी गिरफ्तार 80 वर्ष पुराने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण पर बवाल, न्यायालयीन अनुमति के बाद भी हाउसिंग बोर्ड ने खड़े कि... बिजली सुधार कार्य के दौरान हंगामा... जेई की शिकायत पर मामला दर्ज, VIDEO:सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में खनिज माफिया का साम्राज्य…. दो साल से जारी अवैध उत्खनन के आगे नतम... रतनपुर: ढेस कंद निकालने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत....परिवार में छाया मातम, खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन...मल्हार और सेंदरी में गोदाम सील, भारी मात्रा में उर्वरक ... बिरकोना रोड लूटकांड का खुलासा...चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और रकम बरामद कोटमीकला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा...सोना लूटने की साजिश में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन आर... VIDEO बिलासपुर: आधा दर्जन,हथियारबंद नकाबपोशों ने जैन फार्म हाउस में बोला धावा, डेढ़ लाख नकद समेत सोन... 11 केवी लाइन पर काम के दौरान झुलसा कर्मी...ठेका कंपनी की लापरवाही ने डाली जान जोखिम में, बिना सुरक्ष...