बिलासपुर

लालखदान चौक पर गुंडागर्दी और मारपीट…वीडियो वायरल होने के बाद बदमाश गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर गुंडागर्दी और मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में मारपीट करते हुए हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गुटबाजी कर दंगा कर रहे तीन युवकों को मौके से पकड़कर थाना ले आई। गिरफ्तार आरोपियों में जय कुमार केवंट 23 वर्ष निवासी सतबहिनिया मंदिर के पास तोरवा,

नंदकिशोर यादव 30 वर्ष निवासी लालखदान तोरवा और शोभित निषाद 19 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों के खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा बीच सड़क पर मारपीट और हंगामा करने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...