रतनपुर

डायल 112 बन रही फ़रिश्ता, मुसीबत में कर्मचारी पहुँच रहे घर…..प्रसूता को हॉस्पिटल पहुँचाने वाहन को बनाया एम्बुलेंस

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- लॉक डाउन के इस विपरीत परिस्थितियों में सबसे अधिक समस्या मेडिकल इमरजेंसी के दौरान सामने आ रहे है, चारों तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है, बावजूद इसके स्वास्थ्य कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी अपनी सेवाओं में जुटे हुए है। ऐसी ही संकट की घड़ी में डायल 112 की टीम लोगों की मदद करने हर संभव प्रयास कर रही है, मंगलवार को सामने आए एक वाक़िये ने उनकी कर्मठता को उजागर किया है, जब रतनपुर के रानीपारा में रहने वाली सीता रोहिदास को डिलीवरी पेन होना शुरू हो गया,

आनन फानन में एम्बुलेंस को कॉल किया गया लेकिन वाहन नही होने की वजह से मदद नही मिल रही तो मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने दर्द से तड़पती प्रसूता को अपने ही वाहन से हॉस्पिटल पहुँचाने का निर्णय लिया और उन्हें रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाया। निश्चित ही डायल 112 की टीम जन सेवा के लिए समर्पित है जो कि सराहनीय कार्य है।

मस्तूरी में भी टीम ने दिखाई मानवता…

मस्तूरी थाना में तैनात डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है, प्रसव पीड़िता को हॉस्पिटल लाते समय गाड़ी में ही सुरक्षित डिलीवरी कराया, तथा माँ और बच्चे को सुरक्षित हॉस्पिटल पहुँचाया
जहाँ माँ और बच्चा दोनो स्वस्थ है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...