सीपत

ऊर्जा पूर्ति के साथ ही लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आया एनटीपीसी प्रबंधन….संविदा श्रमिकों और ग्रामीणों को वितरित की गई राहत सामाग्री

उदय सिंहबिलासपुर- देश में महामारी का रूप ले चुकी बीमारी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी लॉक डाउन में निर्बाध ऊर्जा पूर्ति करते हुए, सीपत एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा इस संकट की घड़ी में अपने सामाजिक दायित्वों की भी पूर्ति की जा रही है।बीते कई दिनों से प्रबंधन द्वारा लगातार राहत के कार्य किये जा रहे है, जिसमें इस लॉक डाउन के दौरान संविदा श्रमिकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों को हो रही समस्या के मद्देनजर उन्हें आवश्यक सामाग्रियों जैसे राशन, सेनेटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया जा रहा है।मुख्य महाप्रबंधक पद्द्मकुमार राजशेखरन, आर एस कौल एवं के श्रीलता के निर्देशन में चावल, डाल, तेल, आलू प्याज, नमक आदि के पैकेट लोगों को वितरित किये जा रहे है। जिसमें अब तक कुल 136 क्विंटल चावल , 34 क्विंटल दाल , 1700 लिटर खाने का तेल ,95 क्विंटल आलू , 95 क्विंटल प्याज एवं 34 क्विंटल नमक आदि का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में एनटीपीसी के संगवारी महिला समिति , वैशालि क्लब एवं संस्कृति क्लब आदि संस्थान भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे लगभग 3 हजार संविदा श्रमिकों के अलावा स्थानीय ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ...