जांजगीर चाँपा

अपने पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने हथौड़े और चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट…तालाब किनारे लाश फेंक कर किया गुमराह

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर- जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में हत्या को अंजाम देने वाली मृतिका की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद में रहने वाले मनोज नट की हत्या की सूचना 13 जुलाई को मिली। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान हर पहलुओं पर ध्यान देते हुए जब जांच को आगे बढ़ाया तो उन्हे पता चला कि उक्त घटना को मृतक मनोज नट की पत्नी अंजू नट उर्फ कोंदी के द्वारा अंजाम देने की बात सामने आई। जिसपर पुलिस ने आरोपिया को हिरासत में लेकर श्रवण बाधित विशेषज्ञ के माध्यम से पूछताछ किया तो उसने बताया कि मृतक मनोज नट हमेशा खेल तमाशा दिखाकर पैसे मांगकर जीवन यापन करता था। मृतक शराब पीने का आदी था प्रतिदिन शराब पीता था और पत्नी एवं बच्चो से लड़ाई झगड़ा करता था। इसी तरह 12.07.24 को शाम को मृतक मनोज नट गाव के बाजार में सब्जी मांगने गया था। जहाँ से सब्जी भाजी व दो पाव शराब अपने साथ में लेकर आया था और रात्रि मे घर मे शराब पीकर खाट के नीचे जाकर सो गया बाद में मृतक मनोज नट उठा और अपनी पत्नी आरोपीया अंजू नट से झगड़ा लड़ाई किया। जिससे क्षुब्ध होकर गुस्से मे आरोपीयो द्वारा अपने पति को जान सहित मारने के लिये घर में रखे लोहे के हथौड़ी को अपने पास साड़ी मे छुपाकर रखी और अपने पति को दिशा मैदान जाना है कहकर रात्रि मे उठाकर अपने साथ में लेकर घर के सामने गली से होते जोखिया तालाब पार के पास गई और वही पर दिशा मैदान की और मृतक मनोज नट जो सुअर बाड़ा के पास खड़ा था तभी आरोपीया उसे जमीन पर धक्का देकर गिरायी और मृतक मनोज नट को हाथ में रखे हथौड़ा से उसके सिर में तीन बार मारी तो वह छटपटा रहा था फिर आरोपीया हथौड़ा को अपने घर ले जाकर थैला मे रखी और उसी थैला से एक चाकू लेकर घर से दौड़कर अपने पति मृतक के पास गई और उसी चाकू से आरोपीया द्वारा उसके गले मे ताबड़तोड़ हमला कर (मारकर) हत्या कर दिया और चाकू को जोखिया तालाब के गहरे पानी मे फेक दिया उसके बाद अपने पति मृतक मुकेश नट के एक पैर को पकड़कर घसीटते हुये कुछ दूरी पर जोखिया तालाब पार के नीचे में रख दिया।
इधर मामले में पुलिस ने महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. बालमती यादव, आर. श्याम ओग्रे, भुवनेश्वर साहू, टिकेश्वर राठौर, सीताराम सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...