अम्बिकापुर

लापता कारोबारियों की मिली लाश, हत्या कर लाश को लगाया गया था ठिकाने, पुलिस ने शव को किया बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार

डेस्क

अम्बिकापुर – रहस्यमय तरीके से गायब हुए दो कारोबारी की लाश पड़ोसी के घर से बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि शवों को कमरे में गड्‌ढा खोदकर दफनाया गया था। दोनाें चचेरे भाई पिछले 48 घंटों से लापता थे। मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि दो भाइयों को गोली और चाकू मारकर हत्या की गई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। मिली जानकारी के अनुुुसार , ब्रह्मरोड निवासी सौरभ अग्रवाल और सुनील अग्रवाल दोनों चचेरे भाई थे और बिल्डिंग मटेरियल व प्राॅपर्टी का काम करते थे। दोनों शुक्रवार से लापता थे। पुलिस ने उनकी कार घर से काफी दूर पुराना रोजगार कार्यालय, आकाशवाणी चौराहे से बरामद की थी। गाड़ी से उनके पर्स, एटीएम, मोबाइल मिले थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें सिद्धार्थ कार खड़ी करता दिखाई दिया। उसके पकड़े जाने के बाद मामला खुल गया। जिसके बाद दोनों के शवों को पड़ोसी आकाश गुप्ता के घर से बरामद किया। शवों को गलाने के लिए गड्‌ढा खोदकर छिपाया गया और फिर उसपर काफी मात्रा में नमक डाला गया था। पुलिस ने आकाश के साथ ही उसके कर्मचारी सिद्धार्थ यादव को गिरफ्तार किया है।

पैसे लेनदेन की वजह बन सकती है हत्या की वजह..

प्रारंभिक जांच से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पैसे लेनदेन से जुड़ा हुआ है। शायद इसी वजह से हत्या की साजिश को रचा गया हो,क्योकि कि सौरभ अग्रवाल ने पड़ोसी आकाश गुप्ता से मकान खरीदा था। इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका था, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बावजूद आकाश मकान खाली नहीं कर रहा था। लॉकडाउन के चलते सौरभ अक्सर कैरम खेलने आकाश के पास चला जाता था, घटना वाले दिन वह भाई के साथ गया था।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...