बिलासपुर

लॉक डाउन में अब चोरों की नजर भगवान के घरों पर, मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी सहित नगदी पर किया हाथ साफ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लॉक डाउन में पुलिस की पैनी नजर के बीच चोर गिरोह ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। ताजा मामला बुधवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ चोरो ने किसी इंसान के घर या दुकान को नही बल्की भगवान के घर मे धावा बोला है। यह पूरा मामला नेहरू नगर में स्थित साई हनुमान मंदिर का बताया जा रहा है। जहाँ के पुजारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 06.30 बजे मंदिर पर ताला लगा कर घर चला गया था। जब वह बुधवार सुबह 06.00 बजे मदिर पूजा करने आया तो दरवाजे पर लगे स्टील उखड़े हुए थे।

जिसे देख उन्हें शक हुआ, जब वह मंदिर परिसर में पहुंचे तो,वहां सामान बिखरा देख वह समझ गए, कि मंदिर में किसी अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जब पुजारी ने मंदिर के और सामानो की जांच की तो मंदिर से एक दान पेटी के नगदी सहित दूसरी दान पेटी ही गायब मिली थी। जिसमे पिछले एक वर्ष से दान दाता द्वारा दी गई राशि थी। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत मंदिर सचिव कार्तीक यादव को दी। जिनके माध्यम से अज्ञात चोरों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज की गई। जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 1457-IPC, 380-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,