रायपुर

सीबीआई के नाम से मंत्री लखमा को धमकी, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई एफआईआर…

डेस्क

रायपुर- सूबे के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को फोन पर धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने ना सिर्फ फोन कर मंत्री कवासी लखमा को धमकी दी है, बल्कि उनके PSO को भी फोन और व्हाट्सएप कर मंत्री तक धमकी भरी चेतावनी पहुंचाने को कहा है। मामले में सिविल लाइन थाने में मंत्री कवासी लखमा के पीएसओ ने लिखित शिकायत भी की है, जिसके बाद से सूबे में हड़कंप मच गया है। सिविल लाइन पुलिस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक पिछले 10 दिनों से धमकी और चेतावनी का ये सिलसिला चल रहा था, कभी मंत्री कवासी लखमा तो कभी उनके PSO को फोन कर लगातार युवक 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक युवक खुद को CBI अधिकारी बता रहा है। कमाल की बात ये है कि धमकी देने वाला युवक ना सिर्फ धमकी दे रहा है, बल्कि अपना नाम और पद भी बता रहा है। पीएसओ और मंत्री को युवक कभी खुद का नाम अंकुश शर्मा तो कभी अजीत सिंह बता रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ...