कोटा

सुने घर का टूटा ताला, बीती रात अज्ञात चोरों ने किया सोने चांदी के गहनों को पार…..पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट

रमेश राजपूत

कोटा- बीती रात थाना क्षेत्र के फिरंगी पारा में रहने वाले एक परिवार को घर सुना छोड़ना महंगा पड़ गया, जहाँ अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर सोने चांदी के गहनों को पार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गुरुचरण साहू अपनी पत्नी के साथ फिरंगीपारा के अपने मकान में रहता है, जिसकी पत्नी गाँव कपसिया बेलगहना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ बीते 19 अप्रैल को घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल कपसिया चले गए थे,

वही घर के पास ही रहने वाले अपने रिश्तेदार को घर को देखने बोले थे, जिन्होंने 23 अप्रैल को उन्हें सूचना की उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरे हुए है, जिस पर पति पत्नी घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, आलमारी टूटी हुई है और सामान बिखरे पड़े है, आलमारी के लॉकर में रखे सोने के झुमके और चांदी के पायल गायब है। मामले में प्रार्थी ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है,

जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...