रतनपुर

पेट्रोल पंप मैनेजर के घर हुई चोरी का खुलासा…नगदी सहित 1 लाख 40 हजार का माल बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर के घर हुई 1 लाख 77125 रुपए की चोरी के मामले को सुलझा लिया है, मामले में गांव के ही एक सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने उक्त मामले में बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सिलेंडर चोरी करने घर मे घुसे थे लेकिन आलमारी देख उन्होंने पैसे निकाल लिए। जब प्रार्थी एस एस फ्यूल्स के मैनेजर नंदकुमार श्यामले पिता परसुराम श्यामले ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी,

तब से पुलिस ऐसे संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी, जिन्होंने अनाप शनाप खर्च कर रहे युवकों को पकड़ कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी पेसू उर्फ परमेश्वर केंवट, टीकाराम केंवट, करण साहू, जीवन देवांगन, 2 नाबालिग शामिल है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे 1 लाख 4 हजार रुपए, एक मोबाइल और एक जूता को बरामद किया गया है, वही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,