बिलासपुर

शिक्षा विभाग :- अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व दावेदारो को लेकर मंगाई जा रही दावा आपत्ति…7 दिवस के भीतर कर सकते है आवेदन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गत वर्षो में शिक्षा विभाग में हुए अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में गड़बड़ी के मद्देनजर नई नियुक्ति के पूर्व दावा-आपत्ति मंगाई जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने 6 आवेदनों के लिए आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मस्तूरी में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत स्व. प्रकाश चंद यादव के आश्रित परिवार की सूची में से दिलेससरी बाई यादव, तखतपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघनपुरी में प्रधानपाठक पद पर कार्यरत स्व. रमाशंकर शर्मा के आश्रित परिवार से वैशाली शर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत दिवंगत स्व. रामकुमार राठौर के परिवार से उनके पुत्र अमरदीप सिंह राठौर, बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला डड़हा में प्रधानपाठक पद पर कार्यरत स्व. सुरेश कुमार व्यास के आश्रित परिवार से ममता शर्मा, मस्तूरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचपेड़ी में कार्यरत दिवंगत स्व. मनोज कुमार भारद्वाज के आश्रित परिवार में से एम.लिंकन भारद्वाज एवं कोटा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपारा में प्रधानपाठक पद पर कार्यरत स्व. मनाराम सिदार के आश्रित परिवार के सदस्य में से उनके पुत्र राजेश कुमार सिदार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। उक्त मामलों में डीईओ ने अपिल की है कि यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट स्थित कक्ष क्र. 25 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल