
रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर–थाना अंतर्गत ग्राम बेलतरा सलखा निवासी राजेश कोराम, स्व लक्ष्मी नारायण कोराम, उम्र 31 वर्ष अपने 12 वर्षिय साला सूरज खुरसिंगा निवासी गणेशपुर डोंगानाला कोरबा जिला के साथ रात्रि खाना खा कर घर मे जमीन पर सो रहे थे कि करीब रात्रि 12 बजे दोनों की तेज चीखने की आवाज आई । आवाज सुनकर घर मे सो रहे परिजन वहां पहुचे तो दोनों ने बताया कि सांप काटने जैसे लगा।
कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजन 108 के माध्यम से रतनपुर समुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुचे। जहां राजेश कोराम की मौत हो गई, वही उसका साला की गम्भीर हालत देख डॉ के द्वारा बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। राजेश कोराम की मौत किस कारण हुई है पोस्टमाडम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

बहरहाल 12 वर्षीय गम्भीर सूरज खुरसिंगा की सिम्स में उपचार जारी है वही रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।।।