छत्तीसगढ़मुंगेली

नई जिंदगी शुरू करने से पहले लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालने पहुंचे पूनम ने वोट डालकर किया दांपत्य जीवन में प्रवेश

जब मतदान केंद्र में दूल्हा मतदान करने पहुंचा तो सबकी निगाहें उसी पर अटक गई । वैसे भी यह पहल कर पूनम कुमार ध्रुव गांव का हीरो तो बन ही गया

आकाश दत्त मिश्रा

चुनाव के प्रति लगातार आम लोगों में जागरूकता बढ़ रही है ।प्रचार माध्यमों का प्रभाव कहें या फिर प्रशासनिक प्रयास का असर । शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में मतदान प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं । मंगलवार को तीसरे चरण के लिए हुए चुनाव में हजारों लाखों लोग वोट डालने पहुंचे लेकिन मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम सल्फा में मतदाताओं के बीच एक युवा आकर्षण का केंद्र बना रहा। दूल्हे की वेशभूषा में वोट डालने पहुंचे यह था पूनम कुमार ध्रुव जो चंद मिनटों पहले ही शादी करके लौटा था। जिस की बारात सोमवार शाम को सल्फा के ग्राम पीपर लोड गया था। पूनम को पता था कि अगले दिन चुनाव है इसलिए सुबह 11:00 बजे बारात लौटने के बाद उसने मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपेक्षा मतदान करने को प्राथमिकता दी और बारात लौटने के तुरंत बाद पास के शासकीय स्कूल में बने बूथ में मतदान करने पहुंच गया । शादी वाले घर में मेहमानों की चहल-पहल होती है। हर तरफ उल्लास के बीच लोग मतदान के कर्तव्य को भूल जाते हैं लेकिन पूनम ध्रुव ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र के इस सबसे बड़े आयोजन की क्या महत्ता है । उन्होंने मतदान को सर्वोपरि समझा और सभी जरूरी काम को एक और कर सबसे पहले मतदान किया । इतना ही नहीं इस पल को यादगार बनाने पूनम ने सेल्फी जोन में अपनी सेल्फी भी कैमरे में कैद किया।

पूनम ध्रुव का मानना है कि 5 साल में एक बार ऐसा मौका आता है और देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी पसंद का सरकार बनाने के लिए अपना वोट जरूर दें। पूनम कहते हैं कि कई बार 1 वोट से जीत हार तय होती है इसलिए एक वोट का भी बड़ा महत्व है । पूनम ध्रुव के घर वैसे भी विवाह समारोह की वजह से खुशियों का माहौल है लेकिन मतदान कर उन्होंने इस खुशी को और कई गुना बढ़ा लिया । जब मतदान केंद्र में दूल्हा मतदान करने पहुंचा तो सबकी निगाहें उसी पर अटक गई । वैसे भी यह पहल कर पूनम कुमार ध्रुव गांव का हीरो तो बन ही गया ।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश... दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्याप... सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आर... छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ...