रतनपुर

मोपेड सवार दंपत्ति हुए दुर्घटना का शिकार, मौके पर पति की मौत पत्नी गंभीर…..मिर्गी का दौरा पड़ने की वजह से हुआ हादसा

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – मौत के साए में परिवार की जिम्मेदारी निर्वहन करने वाले ग्रामीण को आख़िर मिर्गी की बीमारी ने हरा दिया। जिससे पूरे मिरी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीटार के रहने वाले संतोष कुमार बीते कई वर्षों से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। इसके बाद भी संतोष ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह नही मोड़ा, वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए ब्रेड बेचने के साथ शराब की शीशियां भी इकट्ठा कर रतनपुर में उसे बेचने का काम करता था। वह मंगलवार को कुछ खरीदारी करने के नाम से अपनी पत्नी कौशल्या बाई मिरी के साथ रतनपुर जाने मोपेड से निकले थे।

कि घर से कुछ दूरी जा कर सतबहिनीया मंदिर के पास संतोष मिरी को मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसके चलते उसकी मोपेड अनियंत्रित होकर मंदिर के दीवार के साथ जा टकराई। जिससे दुर्घटना में संतोष मिरी की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही मृतक की पत्नी कौशल्या को भी गभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है, तो वही मामले में स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...