बिलासपुर

आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी… कार को बनाया था ठिकाना, पुलिस ने 3 बुकी दबोचे.. 5 लाख नगद सहित कार जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिरगिट्टी थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को एक क्रेटा कार के अंदर बैठकर मोबाइल के जरिए हार-जीत का दांव लगाते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,01,300 नगद, 4 मोबाइल फोन और करीब 10 लाख कीमत की क्रेटा कार जब्त की है। कुल जप्ती लगभग 17 लाख बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर में बढ़ते ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास खड़ी सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG10BD8888 में तीन युवक बैठकर मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। कार की तलाशी और आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा खिलाने के सबूत मिले। मोबाइल में सट्टा संबंधित लेन-देन, दांव और हिसाब-किताब दर्ज पाया गया।

मौके पर ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा 40 वर्ष, निवासी गनियारी, दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द तथा सीताराम साहू 36 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के तार अन्य थाना क्षेत्रों में संचालित सट्टा नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में आगे जांच की जा रही है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा सट्टे का यह अवैध नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2), 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार