बिलासपुर

देर रात सेंट्रल बैंक में लगी आग हुई बेकाबू, सब कुछ जलकर खाक….तिजोरी में रखें कैश ही बचे सुरक्षित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा ब्लॉक में स्थित सेंट्रल बैंक में देर रात करीब 12:30 बजे आग लग गई वही आग लगने की जानकारी लगते ही पुलिस कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को आग लगने की जानकरी दी गई, जिसके बाद बिलासपुर से दो दमकल को तत्काल कोटा रवाना किया गया। पर दमकल के पहुंचते तक बैंक पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक में रखे कम्प्यूटर में शॉर्टसर्किट होने की वजह से आग लगी लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते बैंक में रखे कैश और ज़रूरी कागजात भी जलकर राख हो गए है। केवल तिजोरी में रखे कैश ही सुरक्षित बच पाए।

बताया जा रहा है कि कोटा ब्लॉक में केवल एक ही दमकल है जो ख़राब पड़ी है। जिसके चलते बिलासपुर से दमकल बुलवाई गई थी, पर दमकल के कोटा पहुंचने तक भीषण आग ने सब कुछ खाक कर दिया।

अगर कोटा ब्लॉक में खराब पड़ी दमकल सही हालत में रहती तो शायद आग पर काबू पाया जा सकता था। लेकिन विभाग के ज़िम्मेज़दार अधिकारियों की लापरवाही के चलते खराब पड़ी दमकल अभी तक ठीक नही हो पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...