छत्तीसगढ़

कोरोना अपडेट:- कोरोना पॉजिटिव मिले 69 नए मरीज, एक दिन में ही सर्वाधिक मामलों का रिकार्ड…. प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 361

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेश में भी कोरोना का कहर जारी है, विगत महीनों में जिस तरह से प्रदेश के कोरोना आकड़ो में स्थिरता आई थी, अब ठीक उलट उसके दुगुनी तेजी से कोरोना की वापसी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में हुई है। मंगलवार को प्रदेश में 69 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो अब तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले है। जिसने अंचल में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुंगेली जिले में 27,बेमेतरा 13,राजनांदगांव में 12,बालोद में 6,कांकेर में 4, बिलासपुर और जशपुर में दो-दो सहित बलरामपुर, रायगढ़ और सूरजपुर में एक-एक नए मामलों की पुष्टि हुई है।

जिसे मिलाकर अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है। जिसमे केवल 79 लोग ही इससे उबर पाए है। जबकि अब भी 282 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दे प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा मामले बिलासपुर संभाग से सामने आए है। जहाँ कुल संक्रमितों की संख्या अकेले ही 181 है। मुंगेली जिला अब कोरोना पॉजिटीव केस के मामले में टॉप पर चल रहा है। जहाँ कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 70 तक पहुँच चूंकि है। वही दूसरे नबर पर बिलासपुर और कोरबा जिला है। जहाँ कुल संक्रमितों की संख्या क्रमश 42 और 41 है। जानकारों का मानना है कि बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में और भी कोरोना पॉजिटीव मामलों के आने की प्रबल संभावना है। जो प्रदेश के लिए चुनौतीयों भरा हो सकता है।

सात मरीजो को सकुशल किया गया डिस्चार्ज..

मंगलवार को प्रदेश के अलग अलग हॉस्पिटलों में एडमिट कोरोना संक्रमितों में से सात मरीजो को ठीक कर डिस्चार्ज किया गया। जिसमें रायपुर एम्स से बालोद के पांच और बलौदाबाजार के एक पेसेंट सहित बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल से कोरबा के एक मरीज को जाच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ अब प्रदेश में कोरोना से जंग जीतने वालो की संख्या 79 तक पहुँच चूंकि है। बताया जा रहा है। जल्द ही कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर से 6 और मरीजो को भी डिस्चार्ज किया जा सकता है।

जिले में नए क्षेत्रों से आए कोरोना के मामले..

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिलासपुर जिले में आए तखतपुर और मस्तूरी ब्लॉक के दो पॉजिटीव मामले नए क्षेत्रों से मिले है। जिसमे एक मामला मस्तूरी के ग्राम कोकड़ी निवासी उम्र 40 वर्षीय महिला का सामने आया है। जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री उत्तरप्रदेश की थी,,तो वही दूसरा मामला तखतपुर ब्लॉक के 22 वर्षीय युवक निवासी ग्राम सैदा का बताया जा रहा है। जो हालहि में महाराष्ट्र से लौटा था। जिसकी जांच सिम्स कोरोना ओपीडी में की गई थी। जहाँ संदेह के आधार पर युवक का जाँच सैम्पल लिया गया था। फिलहाल दोनों मरीजो को कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

न्यायधानी के यह है कोरोना अपडेट..

-अब तक लोगों को ट्रेसा किया गया – 10240

– जिले में होम आईसोलेट व्यक्तियों की संख्या-10083

– अब तक जांच के लिए भेजे गए कुल सैपल -8093

– निगेटीव पाए गए सैपल – 4655

– पॉजेटिव पाए गए सैपल – 42

– स्वस्थ्य हुए मरीज की संख्या -01

– सैपल रिपोर्ट की जांच अटकी – 3438

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज