रतनपुर

सेल्समेन से रास्ते में मारपीट कर लूट की घटना, बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम….पैसों के लेनदेन को लेकर हमले की आशंका

जुगनू तंबोली

रतनपुर– बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक स्थित रॉयल ऑटोमोटिव कंपनी में कार्यरत अशोकनगर निवासी संजय कुमार गुप्ता से सोमवार को बेलतरा क्षेत्र से वसूली कर रतनपुर की ओर जाते समय ग्राम कर्रा के पास बाइक सवार 7 से 8 युवकों द्वारा नगदी और मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

बाइक सवार युवकों ने चेहरे पर मास्क लगाया था और पीड़ित की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोका और फिर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले से घायल होकर बेबस हुए सेल्समेन से आरोपियों ने जेब मे रखे 18000 रुपए नगद और मोबाइल कीमती 20000 को लूट लिया गया है। पीड़ित सेल्समेन ने बताया कि इस दौरान उससे बैग को भी छीना गया लेकिन उन्होनें वापस अपने बैग को उनसे छीन लिया जिसे आरोपी दुबारा लूटने की कोशिश नही किए। जिससे प्रार्थी सेल्समेन ने यह आशंका जताई है कि यह पैसों के लेनदेन को लेकर की गई घटना हो सकती है, जिन्होंने दो लोगों पर आरोप भी लगाए है।

फ़िलहाल पीड़ित सेल्समेन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में उपचार किया जा रहा है, जिसके बयान के आधार पर पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...