बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी, रोजाना बड़ी संख्या में नए मरीज हो रहे चिन्हांकित….विभिन्न जिलों से फिर मिले पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार देर रात प्रदेश में फिर कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमे सात जिलों से 52 नए कोरोना मरीज मिले है। आपको बता दे इसके पूर्व प्रदेश के अलग अलग जिले से 23 नए मामले पहले ही सामने आ चुके है। इसके बाद एम्स प्रबंधन के अनुसार शनिवार रात कबीरधाम जिले से 28, रायपुर से 11, दुर्ग से 6, रायगढ़ से 3 मुंगेली से 2, और जशपुर व बिलासपुर से 1-1 नए मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उनके भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दे 52 नए मामलों के सामने आने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 975 हो गई है। तो वही एक्टिव मरीज की संख्या भी बढ़कर 712 पहुँच गई है।

कोरोना वारियर्स फिर आए कोरोना में चपेट में..

शनिवार देर रात जो 52 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। उनमें से तीन कोरोना वॉरियर्स है। जो अपने कार्यक्षेत्र में काम के दौरान कोरोना संक्रमित हुए है। जिसकी जानकारी देते हुए एम्स प्रबंधन ने बताया है कि पॉजिटिव आए नए मरीजो में एम्स और राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक-एक लैब तकनीशियन सहित एक एम्स के डॉक्टर की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

न्यायधानी में फिर मिले दो मरीज..

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के अनुसार जिले के बिल्हा ब्लॉक से दो नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे एक 28 वर्षीय महिला तो दूसरा मरीज 35 वर्षीय पुरुष है। बताया जा रहा है दोनों मरीज मजदूर है। जो कमाने खाने अहमदाबाद गुजरात गए हुए थे। जो श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 24 मई को बिलासपुर पहुँचे थे। जिसके बाद से उन्हें बिल्हा के चकरभाठा कुर्मी धर्मशाला के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस बीच इनकी आरटी पीसीआर की जांच सैम्पल ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। जिन्हें अब बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल में एडमिट करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को जिले में आए नए मरीजो के साथ अब न्यायधानी में कोरोना मरीजो की संख्या 93 हो गई है। जिसने 27 मरीज उपचार के बाद बिल्कुल स्वस्थ हो चुके है। तो वही दो कोरोना मरीज की मृत्यु हो चूंकि है। जबकि जिले में अब भी एक्टिंग मरीजो की संख्या 64 पहुँच चूंकि है।

22 मरीज हुए डिस्चार्ज..

प्रदेश में शनिवार को इलाज उपरांत ठीक होने वाले 22 मरीजो को अलग अलग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे कोविड हॉस्पिटल माना रायपुर से मुंगेली के 6,जांजगीर और रायपुर के एक-एक मरीज शामिल है। इसी तरहा एम्स रायपुर से बलौदाबाजार, बलरामपुर,जांजगीर और बेमेतरा के एक-एक मरीज को घर रवाना किया गया। इसके अलावा बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल से मुंगेली के पांच और बिलासपुर के दो मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना से जंग जितने वाले मरीजो की संख्या 259 पहुँच गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...