पचपेड़ी

पचपेड़ी:- पिता मोबाइल पर करते रहे बात, तालाब में डूबते रहे दो मासूम…कुछ मिनट की लापरवाही में दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब गए थे। इसी दौरान पिता मोबाइल पर किसी से बातचीत करने में व्यस्त हो गए और दोनों बच्चे कब गहरे पानी में चले गए, उन्हें इसकी भनक तक नहीं लग सकी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिल्हाटी निवासी भक्त प्रहलाद पैकरा किसान हैं। गुरुवार शाम वे अपने दो बेटे दीपू पैकरा 7 वर्ष और चींटू पैकरा 4 वर्ष को लेकर गांव के तालाब गए थे। तालाब के पास बच्चों को छोड़कर भक्त प्रहलाद कुछ दूर चले गए और मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान चींटू तालाब के किनारे फिसलकर गहरे पानी में चला गया। भाई को पानी में गिरता देख दीपू भी उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद गया। पानी गहरा होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। बताया जाता है कि पिता मोबाइल पर बात कर रहे थे, इसलिए उन्हें बच्चों के तालाब में जाने और डूबने की जानकारी नहीं हो सकी।

इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर पानी में डूबते बच्चों पर पड़ी। उसने आसपास के लोगों को आवाज देकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर पहुंचे और पानी में गोता लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण दोनों मासूमों को तत्काल पचपेड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मस्तूरी अस्पताल रेफर कर दिया। मस्तूरी में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दो मासूम भाइयों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल... एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र...