बिलासपुर

बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप,

उदय सिंह

बिलासपुर– एक मैसेज के बाद घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी ने कुछ देर बाद अपनी मां को फोन किया। फोन पर वह रो रही थी और कह रही थी कि एक युवक उसके साथ मारपीट कर रहा है। मां ने बेटी की आवाज सुनी तो उसे बचाने की चिंता सताने लगी, लेकिन वह उसका ठिकाना नहीं बता सकी। इसके कुछ घंटे बाद मां को खबर मिली कि बेटी अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल पहुंचती, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अब मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के घुरु-अमेरी का है। घुरु में रहने वाली मीना डहरिया रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी आरुषी एक घर में बच्चों की देखभाल करने जाती थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह रोज की तरह काम पर चली गई।

दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले में रहने वाले दुर्गेश सूर्यवंशी ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे अपने पास बुलाया। जान-पहचान होने के कारण आरुषी उससे मिलने चली गई। मीना के मुताबिक, कुछ देर बाद आरुषी ने उन्हें फोन किया, लेकिन पहली बार वह कॉल रिसीव नहीं कर सकीं। काम से लौटने के बाद जब उन्होंने बेटी को फोन किया तो आरुषी ने रोते हुए बताया कि दुर्गेश उसके साथ मारपीट कर रहा है। मां ने उससे पूछकर ठिकाना जानने की कोशिश की, लेकिन किशोरी लोकेशन नहीं बता सकी। इसके बाद मां को लगा कि शायद स्थिति सामान्य हो गई होगी।

अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना, फिर मौत की खबर

शाम करीब छह बजे दुर्गेश ने मीना को फोन कर बताया कि आरुषी अस्पताल में भर्ती है। उसने पहले अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी और बाद में बताया कि किशोरी ने फांसी लगा ली थी। मीना ने उसे बेटी का इलाज कराने को कहा। इसी बीच सिम्स चौकी से फोन आया और आरुषी की मौत की सूचना दी गई। यह सुनकर मां और पिता अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी बेटी दम तोड़ चुकी थी।

मां के आरोपों से उठे सवाल

बेटी की मौत से बदहवास मां ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। मां का सवाल है कि यदि किशोरी ने फांसी लगाई थी तो उससे पहले फोन पर मारपीट की बात क्यों कही थी? आखिर उसके साथ क्या हुआ था? सकरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी की मौत की परिस्थितियां जांच का विषय हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा...