
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में फिर कोरोना के 7 नए मरीज मिले है। जिसमे तीन बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के रहने वाले है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिलासपुर जिले के दो ब्लॉक सहित नगर निगम क्षेत्र से सात नए कोरोना मरीज मिले है। जिसमे पहला मामला बिलासपुर अर्बन क्षेत्र का है। जहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना की चपेट में आए है। इन मरीजों में 10 वर्षीय बालक और 37 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही 69 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक सभी विगत 6 दिनों पूर्व ही मुंबई से ई पास लेकर बिलासपुर पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने अपने आप को स्वयं सेल्फ क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्णय लेते हुए, तेलीपारा स्थिति हॉटेल सेंट्रल पॉइंट में पेड क्वॉरेंटाइन में रह रहे थे। जहाँ वे प्रति दिन 1400 रु का भुगतान कर रहे थे। इस बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी आरटी पीसीआर जांच का सैम्पल लेकर रायपुर भेजा था। जहाँ से सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे 10 वर्षीय बालक और 69 वर्षीय वृद्ध महिला को रायपुर एम्स में भर्ती किया जा रहा है। इसी तरह दूसरा मामला मस्तूरी ब्लॉक का बताया जा रहा है, जहाँ एक ही क्वॉरेंटाइन सेंटर के तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है जो सभी श्रमिक है जिसमे क्रमश 26 वर्षीय और 45 वर्षीय पुरुष शामिल है। जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री मुरैना मध्य प्रदेश की है। इसी तरह 54 वर्षिय पुरुष भी कोरोना संक्रमित मिला है जो हालहि में दिल्ली से लौटा था। आपको बतादें सभी मस्तूरी के सोंठी क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन थे। जहाँ से पूर्व में आए पॉजिटिव मरीजो के संपर्क में आने के बाद उनकी जांच सैम्पल रायपुर भेजी गई थी। जहाँ उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है। इन श्रमिको में दो ग्राम खपरी, वेद परसदा सहित सोंठी के रहने वाले है। इसके साथ ही बिल्हा की एक श्रमिक परिवार से 25 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। जो एकता विद्या मंदिर क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजो को कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। वही जिले में नए मरीजो को मिलाकर अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 163 पहुँच गई है। जिसमे सोमवार को बिलासपुर के 19 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद अब जिले से कोरोना की जंग जितने वाले मरीजो की संख्या 75 हो चुकी है। वही अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 86 हो गए है। जिनका इलाज रायपुर एम्स और बिलासपुर के कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
एक ही परिवार के 8 लोग लौटे थे मुंबई से, तबीयत बिगड़ने के बाद कराई थी आरटी पीसीआर जांच..

मिली जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाले एक ही परिवार से 8 लोग बाई रोड मुंबई से 9 जून को ई पास लेकर बिलासपुर पहुँचे थे। जो तेलीपारा के निजी होटल में सेल्फ क्वॉरेंटाइन थे। इसी बीच 40 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनमे कोरोना के सिम्टम्स पाए गए थे। इसी आधार पर परिवार के सभी 8 सदस्यों की आरटी पीसीआर सेम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लेकर रायपुर भेजा गया था। जहाँ से केवल तीन सदस्यों की ही रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है, जबकि अब भी पाँच सदस्यों की जांच सेंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।