रायपुर

10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी, 10 वीं में 76.28 प्रतिशत तो 12 वीं में 82.02 प्रतिशत लड़कियां हुई सफल

रमेश राजपूत

रायपुर–  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार मुंगेली ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। 10वीं और 12वीं दोनों में मुंगेली के परीक्षार्थी टॉपर रहे हैं। 12वीं में जहां मुंगेली के टिकेश वैष्णव टॉपर रहे हैं, तो वहीं 10वीं में प्रज्ञा कश्यप ने बाजी मारी है। मुंगेली के जितेश वैष्णव ने 12वीं में 97.80 में अंक हासिल किये हैं, जबकि 10वीं में प्रज्ञा कश्यप ने पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नया इतिहास रचा है।10वीं में मुंगेली के प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किये…तो वहीं दूसरे नंबर पर प्रशंसा राजपूत ने 99.63 अंकों के साथ दूसरा और भारती ने 98.07 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं में जितेंद्र वैष्णव ने 97.80 अंकों के साथ पहला, श्रेया अग्रवाल ने दूसरा और तन्नू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जिले का किया नाम रोशन….

रतनपुर की छात्रा तन्नू यादव ने 12 में 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है, छात्रा तन्नू यादव 10 वीं में भी टॉप 10 में 7 स्थान पर रही थी, तन्नू के पिता सत्य मोहन यादव और माता पुन्नी यादव बेटी की सफलता से खुश है, वहीँ छात्रा को बधाई देने वालों की भीड़ घर पहुँच रही है। तनु बायो की स्टूडेंट है, तनु का कहना है, हॉस्टल में रहकर रोजाना 7 से 8 घण्टे की पढ़ाई से ये सफलता मिली है। तनु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने साथियों, गुरुजनों और परिजनों को दिया है। तनु का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है। वही बिलासपुर के ही लोवेश गोयल ने 12 वीं में 8 वां स्थान हासिल किया है, जो भारत माता स्कूल का छात्र है, उसने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...