बिलासपुर

राशनकार्ड नवीनीकरण:- अब 30 जून तक करा सकेंगे राशन कार्ड का नवीनीकरण…राज्य शासन ने बढ़ाई समय सीमा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित है। बचे हुए कार्ड धारियों को मौका देते हुए शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 30 जून 2024 तक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि वर्तमान में बिलासपुर जिले में राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु कुल 475040 आवेदन प्राप्त हुए है, जो कि कुल राशनकार्ड का 88.28 प्रतिशत है एवं 63083 राशनकार्डधारियों द्वारा आज पर्यन्त नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया गया है। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित प्रत्येक राशनकार्डधारक को नवीनीकरण हेतु आवेदन किया जाना अनिवार्य है। जनसुविधा हेतु शासन द्वारा खाद्य विभाग के मोबाईल एप द्वारा घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है एवं एप चलाने में असमर्थ हितग्राही अपने सम्बन्धित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है। साथ ही राशनकार्ड में अंकित परिवार के प्रत्येक सदस्य का ई-केवायसी कराया जाना अनिवार्य है। जिले में ऐसे राशनकार्ड धारी जिनके द्वारा नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया गया है, वे अनिवार्यतः 30 जून के पहले नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर देवे एवं जिले में निवासरत् प्रत्येक राशनकार्डधारी एवं सदस्य उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अपना ई-केवायसी की स्थिति जॉच लेवे एवं ई-केवायसी नहीं होने की स्थिति में अपना आधार कार्ड उचित मूल्य दुकान के विक्रेता/संचालक को प्रस्तुत कर ई-केवायसी अनिवार्यतः करा लें। जिससे कि सभी कार्ड धारी हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ अबाध रूप से मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी