रतनपुर

उत्तरप्रदेश से लौट रहे बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, बस संचालक कर रहे बेखौफ परिवहन….न बस स्टैंड न ही क्वारंटाइन सेंटर….जहाँ चाहों वहाँ उतारी जा रही सवारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर– कोरोना माहामारी के संक्रमण से लोगों को बचाने ही लॉक डाउन किया गया, लेकिन धीरे धीरे इसमे एहतियात के उपाय बता तय निर्देशो के अनुसार परिवहन की अनुमति दी गई, लेकिन अब जैसे कोरोना संक्रमण का कोई भय ही नजर नही आता, आसानी से दूसरे जगहों से पहुँचने वाले लोग सीधे अन्य लोगों के संपर्क में आ रहे है और शायद यही वजह भी है कि लगातार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जो 2300 से अधिक हो चुका है।

जबकि शासन स्तर से बाहर से यात्रा कर आने वाले लोगों को होम आइसोलेशन, क्वारंटाइन सेंटर में रहने निर्देश दिए गए है, बाकायदा इसके लिए लाखों रुपए खर्च भी किये जा रहे है, इसके बाद भी लोगों की ऐसी बेपरवाही समझ से परे है। इन दिनों रतनपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बसों के द्वारा लाये जा रहे है, जिन्हें क्षेत्र में किसी तय स्थान में न उतारकर कही भी छोड़ दिया जा रहा है।

न कोई होम आइसोलेशन और न कि क्वारंटाइन का पालन जो संक्रमक को सीधे सीधे बढ़ावा दे रहे है। इस दौरान कही किसी भी एक व्यक्ति जो संक्रमित है वह अन्य लोगो के संपर्क में आएगा तो कई लोग उससे संक्रमित होंगे। रोजाना सैंकड़ो की संख्या में पहुँच रहे लोग आसानी से दूसरे लोगों को संक्रमित कर सकते है जिस ओर कोई ध्यान ही नही दे रहा। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...