बिलासपुर

पुलिस ने 3 चोरियों का किया खुलासा, संदेही को हिरासत में ले कर की गई पूछताछ… खरीददार सहित चोरी का माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरियों के बीच सिरगिट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिरगिट्टी पुलिस ने तीन चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को पकड़ सलाखों के पीछे भेज दिया है। दरसअल बीते कुछ हफ़्तों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। जिसको लेकर एसपी प्रशान्त अग्रवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी बीच सिरगिट्टी थाना में 26 जून को तिफरा यादव नगर निवासी प्रकाश साहू ने अपने घर में हुई 20000 की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा शांति नगर के रहने वाले कुंभज साहू की गतिविधि संदिग्ध है। वही चोरी की घटना के दिन भी युवक को मौके पर देखा गया था। जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पहले युवक पुलिस को ग़ुमराह करने की कोशिश करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कुंभज साहू ने 26 जून को प्रकाश साहू के यहां चोरी करना कबुल किया है।

इसके अलावा युवक ने सिरगिट्टी थाना अंर्तगत हुए अपराध कमाक 284/2020,अपराध कमाक 212/2020,अपराध कमाक 236/2020, के भी जुर्म को काबुल करते हुए बताया की वह चोरी गये सोने चांदी के संपूर्ण सामान एवं होम थियेटर एवं नगदी रकम 1998 रुपये एवं चोरी के खरीदार तिफरा शांति नगर निवासी सनत साहू को बेचा था। जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही उनके कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवर, होम थियेटर एवं नगदी रकम मशरूका 7690 रूपये कुल 90,000 रूपये के सामान बरामद कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

अनाब – शनाब खर्चे की वजह से धरे गए आरोपी,,नशे की लत ने बना दिया चोर…

चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों के पुलिसिया जांच में यह पता चला है कि आरोपी कुंभज साहू बीते कुछ दिनों से अनाब-शनाब खर्चा कर रहा था। जिस वजह से ही वह मुखबिर के नजर में आया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है जो नशे के लिए पैसे जुटाने ही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने अपराधी बना है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...