बिलासपुर

पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा मिला पंजाब में…पुलिस ने 4 साल बाद किया आरोपी को गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कालोनी के पास मृतक अरूण कुमार पिता स्व. बाबू लाल शंकर उम्र 58 वर्ष निवासी रेल्वें कंस्ट्रक्शन कालोनी से उनके बड़े बेटे राहुल शंकर सोनकर 30 वर्ष ने बुरी तरह मारपीट की घटना को 08.10.2020 को अंजाम दिया था, जिसके बाद घायल पिता को परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहाँ 13.10.2020 को उनकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के दूसरे बेटे आकाश शंकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस बड़े बेटे राहुल शंकर के खिलाफ़ मारपीट सहित हत्या की धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी राहुल घटना के बाद से ही फरार था जो पंजाब में छिपकर काम कर रहा था,

तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पंजाब है जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम लुखण्ड थाना शंभू जिला पटियाला पंजाब से आरोपी को पकड़कर थाना तारबाहर लाकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया है प्रकरण में आरोपी की विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबाहर के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर. देवमुन पुहुप आर. राहुल राजपूत, राकेश बंजारे का योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,