बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि….डूब चुके 8 लाख रुपए में से मिले 13 हजार रुपए पीड़ितों की जगी उम्मीद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड में निवेश करने वाले बिलासपुर समेत 07 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि बटन दबाकर उनके खातों में लौटाई। इनमें बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 निवेशकों की 84 लाख 55 हजार 760 रूपए की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से किए गए अपने वायदे को निभाते हुए चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की और निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई लौटाई है। आज उन निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पीड़ित निवेशकों की राशि लौटाने के न्याय योजना कार्यक्रम में जिला कार्यालय से कलेक्टर संजीव कुमार झा, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, विजय केशरवानी सहित हितग्राही वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे वादा किया था आपसे ठगी करके आपके खून-पसीने की कमाई लूटने वाली चिटफंड कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे। हमने चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की राशि लौटाने कार्ययोजना बनाई और इस पर अमल के लिए समयसीमा तय की। इस पर अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फर्जी कंपनियों पर लगातार कार्रवाई कर निवेशकों को राशि लौटाई जा रही है। हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाए। देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो चिटफंड कंपनियों के ठगी के शिकार निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है। कार्यक्रम में बिलासपुर से राजकुमार साहू ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता की सेवानिवृत्ति पर मिली राशि साढ़े 8 लाख रूपये उन्होंने चिटफंड कंपनी में लगाई थी। रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से मुझे आज 13 हजार रूपये वापस मिले है। उम्मीद है कि आगे भी मुझे और राशि मिल जाएगी। बिटकुली की सरस्वती देवी ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ जमीन बेचकर 11 लाख रूपये की राशि चिटफंड कंपनी में लगाई थी। उन्होेंने कहा कि 20 हजार रूपये की राशि वापस मिली है और मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिल जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल