बिलासपुर

संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 5 लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव…बिलासपुर में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 198

रमेश राजपूत

बिलासपुर– शुक्रवार को एक बार फिर शहर में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जो 1 जुलाई को पॉजिटिव मिली 65 वर्षीय महिला मरीज के संपर्क में आये थे। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सेम्पलिंग की गई थी, जिनमें से 5 की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव मिली है। गौरतलब है कि तोरवा क्षेत्र के कासिमपारा निवासी 65 वर्षीय महिला तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल पहुँची थी, जिसकी आरटीपीसीआर टेस्ट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी,

जिसके बाद स्वास्थ्य और जिला प्रशासन द्वारा कासिमपारा को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर वृद्ध महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगो को ट्रेस करने की शुरुआत कर दी गई थी, जिसमें सबसे पहले उनके घर के सदस्यों की ही सेम्पलिंग की गई थी, जिसमें बेटे, बहु, नाती सहित 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वृद्ध को पहले ही एम्स इलाज के लिए शिफ्ट किया जा चुका है वही अब अन्य सभी को बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में एडमिट किया जा रहा है। शुक्रवार को मिले पॉजिटिव मरीजों के साथ ही अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 198 हो गई है, वही एक्टिव मामले 26 है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश