रायगढ़

आखिर पकड़े गए कैश वेन को निशाना बनाने वाले दोनों लुटरे, ड्राइवर और गार्ड को मारी थी गोली और 14 लाख 50 की लूट को दिया था अंजाम….पुलिस ने 10 घंटे के भीतर किया ट्रेस

रमेश राजपूत

रायगढ़ – एसबीआई एटीएम में पैसा डालने आए कैश वैन को टारगेट कर ड्राइवर की हत्या कर 14.50 लाख लूट कर फरार हुए दोनों आरोपियों को कोतरारोड पुलिस के साथ बनायी गई संयुक्त टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा है। पुलिस को मिली सफलता के पीछे वरिष्ठ अधिकारियों की तत्परता पूर्वक कार्यवाही, अंतर्राज्यीय जिलों से तालमेल कर गठित टीम को उचित दिशा निर्देशन एवं रातभर चली जिला पुलिस की सघन नाकेबंदी, डोर-टू-डोर पतासाजी के कारण आरोपी जिले से भाग नहीं पाए और दोनों को लूट की रकम व हथियारों समेत गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है । चुनौती भरे मिशन को अंजाम देने में करीब 50 हथियारबंद जवान एवं अधिकारी शामिल थे । जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जुलाई की सुबह करीब 11: 30 बजे केवडाबाडी स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से 3,14,00,000/- रूपये पेटी मे भरकर कर्मचारी नवरतन रात्रे, गनमैन विनोद पटेल, चालक अरविन्द पटेल एवं भीषण कुमार रात्रे के साथ सीएमएस वाहन क्रमांक CG 04 JD 0613 में भरकर एटीएम मे रकम डालते हुए किरोडीमल SBI ATM 1: 45 बजे पहुंचे। नवरत्न रात्रे पेटी से 13,00,000/- रुपए निकालकर बैग मे रखकर ATM मे डालने भीषण के साथ अन्दर गया था ATM के हुड को खोल रहा था उसी समय बाहर गोली चलने की आवाज आई। तभी दो नकाबपोश शटर को उठाकर गोली चलाकर बैग मे भरा 13,00,000/- रू0 एवं अन्य SBI ATM से बचा एक्सेस रकम 1,50,000/- रूपये लगभग 14,50,000/- रूपये को लूटकर वैन के चालक अरविन्द पटेल की हत्या कर एवं गनमैन विनोद पटेल को हत्या करने के नियत से गोली मारकर मोटर सायकल से भाग गये ।

घटना के संबंध में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 125/2020 धारा 302,307,397 IPC 25,27 Ams Act. पंजीबद्ध किया गया । घटना की सूचना पर मौके पर जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं शहर के सथी थाना/चौकी प्रभारी, सायबर टीम पहुंची । सूचना पर बिलासपुर रेंज आई.जी. दिपांशु काबरा एवं एसपी रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा पूरे जिले को सील कराकर जिले के अंदर 50 नाकेबंदी पाइंट बनाकर रातभर वाहनों एवं आने-जाने वालों की सघन तलाशी अभियान चलाया गया । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरहदी जिले व सरहदी राज्य में नाकेबंदी कराकर अंतर्राज्यीय जिलों के पुलिस अधीक्षकों से तालमेल बिठाया गया । सभी 08 टीमों को अलग-अलग कामों में लगाया गया । पुलिस कन्ट्रोल रूम, जिंदल कम्पनी द्वारा लगाये गये CCTV कैमरों सहित शहर की सैकडो CCTV कैमरों के फुटेज चेक किया गया । आरोपियों के शहर से बाहर नहीं निकलने की जानकारी पुख्ता होने तथा केराझर गांव के पास आरोपियों का लास्ट लोकेशन देखा गया था । इसी बीच डीएसबी शाखा में पदस्थ एक आरक्षक की मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो संदिग्ध केराझर में देखे गए हैं। तब केराझर एवं पास के दो गांवों को पुलिस की टीमें टारगेट कर आर्म्स लिये हुये 50 जवान की टीम गांव को कार्डन किये, कुछ जवान सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर के साथ बीपी जैकेट हथियार लैस होकर एक-एक कर घरों की तलाशी ले रहे थे । गांववालों द्वारा पुलिस पार्टी का भरपूर सहयोग किया जा रहा था। तभी पुलिसपार्टी को एक कमरे अंदर दो संदिग्ध मिले, जिसमें एक युवक ने पुलिसपार्टी पर पिस्टल तान दिया,जान जोखिम में डाल पुलिसवालों ने झूमाझटकी कर हथियार पकड़े युवक को पटककर उससे हथियार छीनकर दोनों को हिरासत में लिये।

पकड़े गए आरोपी 15 दिनों से कर रहे थे रेकी….

आरोपी सुधीर कुमार सिंह पिता झूलन राय उम्र 23 साल ग्राम खम्हौरी जिला सिवान बिहार हाल मुकाम सूर्या कॉम्प्लेाक्स पतरापाली कोतरारोड और पिन्टु वर्मा उर्फ विराट सिंह उर्फ छोटू उम्र 18 साल निवासी बिगबाजार थाना रामगढ़ जिला कैमूर बिहार से पूछताछ करने पर सुधीर सिंह ने बताया कि उसके पिता एवं भाई रायगढ़ में ही रहते हैं सुधीर जब भी रायगढ़ आता तो कैश वैन को देख कर उसे लूटकर 1 करोड रुपए कमाने का लालच मन में बना लिया और इस योजना को गांव जाकर अपने साथी पिन्टु वर्मा को बताया और लूट की प्लान के साथ 02 पिस्टल, 02 देसी कट्टा, 3 मैगजीन में 26 राउंड, 02 जिंदा कारतूस, 02 बटन चाकू के साथ प्री प्लानिंग कर कैश वैन को लूटने आए थे । पिछले 15 दिनों से पूरे जिले की रैकी किये, 4 दिनों से उक्त कैशवेन को रैकी कर रहे थे । आरोपीगण एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट निकालकर उसमें बिना नंबर लिखे नंबर प्लेट लगाए थे । दोनों को पुलिस ने बरामद किया है । घटना के समय आरोपियों द्वारा 06 राउंड फायर गया था। रात्रि दोनों लूट की रकम 14,50,000 रूपये को आधा-आधा बांट लिए थे जिनके मेमोरेंडम पर लूट की रकम उनके हथियारों के साथ बरामद किया गया है। आरोपी सुधीर पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ रायगढ़-ढिमरापुर मार्ग पर स्थित युनियन बैंक को लूटपाट करने की नाकाम कोशिश करना स्वीकार किया है । जिला पुलिस आरोपियों के पूर्व क्राईम हिस्ट्री खंगाल रही है । बिहार पुलिस से आरोपियों के सिवान और कैमूर में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है, बिहार पुलिस से जानकारी लेकर मीडिया से साझा किया जावेगा । दोनों आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी किये जायेंगे पुरस्कृत…

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रायगढ़ एसपी एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया जाएगा । टीम में एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी ट्राफिक, नगर कोतवाल कोतरारोड़, कोतवाली, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, खरसिया, जुटमिल टी.आई. एवं उनके स्टाफ तथा सायबर टीम के सदस्यों की विशेष भूमिका थी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर... बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिम... अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल...व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम... सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार....विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू ... रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला...तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, ... बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ...