छत्तीसगढ़रतनपुर

प्रेम का झांसा देकर नाबालिगों को भगाने वाले दो युवक पकड़ाये

रतनपुर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर थाना अंतर्गत ग्रामीण अंचल के अलग अलग स्थानों से दो नाबालिग किशोरियो को बहला-फुसलाकर दो युवक अपने साथ भगाकर ले गए थे । जिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने रतनपुर थाना में दर्ज कराया था । जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए युवकों का मोबाइल कॉल डिटेल और टावर लोकेशन ट्रेस करवाया और लोकेशन मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों नाबालिगोऔर दोनों युवकों से पूछताछ के उपरांत रतनपुर पुलिस ने धारा 363, 366, 376, 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बारीडीह की कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा ग्राम खैरा में पढ़ती थी जो 30 नवंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट रतनपुर थाना में दर्ज करायी । वहीं केशव गोड़ पिता अशोक गोड़ बारीडीह निवासी युवक पर संदेह जाहिर किया गया था । आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर यह युवक भगा कर ले गया होगा । वहीं उन्होंने युवक का मोबाइल नंबर भी रतनपुर पुलिस को दिया था रतनपुर पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन निकालने पर मॉडर्न स्कूल मुखर्जी नगर विदिशा भोपाल का प्राप्त हुआ । उसी लोकेशन पर रतनपुर पुलिस गायब हुए युवक और युवती के परिजनों को लेकर टीम सहित निकल पड़ी । जहां पहुंचने पर कोतवाली थाना स्टाफ की मदद लेकर पता साजी की गई ,तो उन्हें पता चला कि मुखर्जी नगर विदिशा में निर्माणाधीन विशाल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के दोनों परिसर में झुग्गी झोपड़ी वाले रहते हैं । जहां पर पुलिस की टीम से एस आई रामनिरंजन राठीया , आरक्षक ज्वाला सिंह, महिला आरक्षक रूपांजलि सोंचे के द्वारा दबिश देकर पकड़कर रतनपुर थाना लाया गया । जहां पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 4,6 पास्को एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई की गयी है
इसी तरह से ग्राम लखराम की नाबालिग युवती की बहन का विवाह भिलाई में हुआ था जिसके यहां युवती गई थी । तब उसका परिचय एक युवक से हो गया था । जो उसे बहला-फुसलाकर 16 फरवरी की सुबह 11 बजे भगा कर ले गया था ।
परिजनों ने आसपास पता साजी की लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने रतनपुर थाना में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। । रतनपुर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई । जांच के दौरान उसे पता चला कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर काठा कोनी के खजरी गांव के नवागांव ले गया है । तब रतनपुर पुलिस ने वहां पर दबिश दी ,जहां पर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया । वहीं आरोपी आशीष उर्फ गोलू निषाद पिता नंदू निषाद उम्र 22 वर्ष को पकड़ कर पुलिस रतनपुर थाना ले आई । जहां पर युवक युवती से पूछताछ और उनके बयान लेने के उपरांत रतनपुर पुलिस ने इस मामले में भी धारा 363, 366, 376, 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई करते हुए उन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की बात कह रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...