बिलासपुर

अनियंत्रित ट्रेलर मोड़ पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रात में घटित होने से टल गया बड़ा हादसा….मुख्य चौराहे पर घट सकती थी बड़ी दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नेहरू चौक पर बीती रात कोयला लोड एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मिली जानकारी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 1380 इंदिरा सेतु की ओर से नेहरू चौक होते हुए मुंगेली की ओर जा रही थी, जिसके तेज रफ्तार होने की वजह से चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

जिसकी वजह से ट्रेलर में लोड कोयला सड़क पर फैल गया। फ़िलहाल घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ से चालक फरार था, वही वाहन मालिक की तलाश की जा रही है। रात में हुई इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नही मिली है, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल, वरना मुख्य चौराहा होने की वजह से दिन के समय बड़ी संख्या में लोग इस दुर्घटना की चपेट में आ सकते थे। 

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...