बिलासपुर

बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान… कलेक्टर ने शीघ्र सर्वे करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। पिछले तीन चार दिनों से रोज शाम में बारिश हो रही है। गत चार दिनों में राजस्व विभाग द्वारा 38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए हैं। यथासंभव त्वरित गति से प्रकरण की स्वीकृति के साथ प्रभावित किसानों को भुगतान भी किया जाये। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित किसानों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा है। जिले में बेमौसम बारिश का ज्यादा असर बिल्हा, बोदरी, मस्तुरी एवं बिलासपुर तहसील में अधिक हुआ है। कलेक्टर ने फसल क्षति के अलावा मकान क्षति, जन-धन हानि, पशु हानि आदि की क्षति का भी आकलन करने को कहा है। चूंकि फसल क्षति पर बीमा का भी फायदा मिलता है। इसलिए बीमा एजेण्ट भी सर्वे टीम के साथ रहें।

अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की फसल का नुकसान 30 प्रतिशत से अधिक होता है, उन्हें नियमानुसार आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिये जाने का प्रावधान है। जिले में रबी फसलों के अंतर्गत मुख्य रूप से गेहूं, चना, अलसी, राई, सरसों एवं अन्य फसल शामिल हैं। आरबीसी के साथ ही किसान यदि बीमा कराए हों, तो उन्हें बीमा योजना का भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही रबी बागवानी के अंतर्गत टमाटर, बैगन, फुलगोभी, पत्तागोभी, प्याज आलू जैसे फसलों को भी बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से क्षति का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को संजीदगी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला