बिलासपुर

दिनदहाड़े सुरक्षाकर्मी के घर से हजारों की चोरी, दूसरों की सुरक्षा में तैनात होने वाले दंपत्ति हुए शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हारपारा में रहने वाले निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी पति पत्नी चोरी का शिकार बने है। जिसमें प्रार्थी सीमा चरन ने थाने पहुँचकर इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सीमा चरन और उनके पति निजी सुरक्षाकर्मी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते है, उनके पति नाइट ड्यूटी में थे वही वह खुद आज सुबह 8 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी जाने घर मे ताला लगाकर निकली थी,

वही जब उनके पति ड्यूटी से वापस अपने घर करीब 9 बजकर 50 मिनट पर घर पहुँचे थो उनके घर में चोरी हो चुकी थी, अज्ञात चोर दीवार फांदकर पीछे के रास्ते घर मे घुसे थे और आलमारी में रखे सोने चांदी के गहने सहित नगदी को चोरी कर भाग निकले। मामले में पीड़ित सुरक्षाकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 454 का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला