रतनपुर

नंबर देने से मना करने पर जनपद सदस्य ने फेसबुक से युवती पर किए अश्लील कमेंट्स, परेशान युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत…..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फेसबुक से दोस्ती कर एक जनपद सदस्य ने युवती से मोबाइल नंबर मांगा, नंबर देने से मना करने पर उसने फेसबुक के माध्यम से ही युवती पर अश्लील कमेंट और गाली गलौज करना शुरु कर दिया, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रतनपुर बेलतरा निवासी अनीश सोनू धीवर जनपद सदस्य है, जिसने कुछ दिन पहले युवती से फेसबुक में दोस्ती कर ली, और जबरदस्ती मैसेज भेज कर युवती से बात करना शुरू कर दिया। युवती द्वारा मैसेज नजरअंदाज करने के बाद भी जनपद सदस्य अनीश सोनू धीवर उसे लगातार मैसेज करता रहा और साथ ही मोबाइल नंबर की भी मांग करने लगा, जब युवती ने नंबर देने से मना किया तो उसने फेसबुक के माध्यम से ही उसे गंदी गंदी गाली देने के साथ ही उस पर अश्लील कमेंट्स करने लगा, इससे परेशान और डरी सहमी युवती ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसी गिरी हुई हरकत उसकी ओछी मानसिकता को बंया कर रही है, वही अब शिकायत के बाद युवती को डर है कि उसके साथ कोई घटना न घटे, लिहाज़ा पुलिस प्रशासन से शिकायत के माध्यम उसने उचित कार्रवाई के साथ अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर