
भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर- भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 1287945 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 30601 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 274660 सेम्पल की जांच की जा चुकी है, जिसमें 6731 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 4567 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वही 2128 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कुल नए 338 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमे रायपुर से 164 , राजनांदगांव से 28 , दुर्ग से 19 , बस्तर 18 , कांकेर से

15 , कोण्डागांव व कोरबा से 14-14 , बलरामपुर से 11 , रायगढ़ से 10 , बीजापुर व सरगुजा से 09-09 , सूरजपुर से 08 , जांजगीर – चांपा से 06 , जशपुर से 03 , बालोद , बलौदाबाजार , बिलासपुर व दंतेवाड़ा से 02-02 , महासमुंद व गरियाबंद से 01-01 मरीज शामिल है। इनके अलावा बीती रात दुर्ग जिले से कुल नए 08 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई थी। विभिन्न जिलों के पूर्व में भेजे गए सैम्पल्स जिनकी रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है , उन 15 पॉजीटिव मरीजों की जानकारी आज शामिल की गई है, सभी पॉजिटिव प्रकरणों पर कोरोना नियंत्रण एवं उपचार संबंधी गतिविधियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व से ही आरंभ की जा चुकी है। वही जिला बलौदाबाजार निवासी 30 वर्षीय महिला को डॉ . बी.आर. अम्बेडकर हॉस्पीटल में दिनांक 14 जुलाई को फीवर , कफ एवं ब्रेथलेसनेस होने की वजह से भर्ती किया गया था,

जो कोरोना पॉजीटिव भी पाई गई थी, जिनकी आज सेप्टिक शॉक , एक्यूट किडनी इन्जूरी , कोविड निमोनिया व यूरोसेप्सिस होने के कारण मृत्यु हो गई, इसके अलावा सड्डू रायपुर निवासी 33 वर्षीय पुरूष जो कि कन्वलसिव डिसआर्डर , नेक्रो पेनक्रियेटाईटिस तथा क्रानिक किडनी डिसीज से पीड़ित थे जो एम्स में भर्ती थे, आज पररेक्टल अधिक होने पर श्वसन व हृदय गति अवरूद्ध होने की वजह से मृत्यु हो गई, इसके साथ ही प्रदेश में मौत के आंकड़े 36 हो गए है।
न्यायधानी में कोरोना का कहर,,पटवारी,पुलिसकर्मी सहित व्यवसाई का परिवार आया कोरोना की चपेट में..

कोरोना संक्रमण अब प्रशासनिक तंत्र में सेंध लगाने आतुर नजर आ रहा है। बिलासपुर में शुक्रवार को इसी तर्ज पर ही नए मामले देंखने को मिले है। जिसमे पटवारी,पुलिसकर्मी सहित कुल 6 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन मरीजो में 4 मेल और दो फीमेल शामिल है। आपको बता दे इन सभी मरीजो में किसी भी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहरीय क्षेत्र से चार नए पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमे नेहरू चौक निवासी 32 वर्षीय पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है। जिसकी डिवटी हाईकोर्ट परिसर में थी। इसी तरह पोस्टऑफिस के पास रहने वाले एक 50 वर्षीय पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाया गया है।

साथ ही पुलिस क्वाटर में रहने वाली 46 वर्षीय गृहणी महिला भी कोरोना के चपेट में आई है। बताया जा रहा है। यह भी पुलिसकर्मी की पत्नी है। जो कि नेहरू नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। इसी बीच पूर्व में संदेह के आधार पर महिला की सैम्पलिंग की गई थी। वही दयालबंद ऋषि कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। जो अपने व्यवसाई पति के संपर्क में आकर संक्रमित हुई है। इसके अलावा कोटा ब्लॉक के 47 वर्षीय एक पटवारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसकी पोस्टिंग बेलगहना क्षेत्र के मिट्ठू नवागांव, कुंवार में थी। इधर बिल्हा ब्लॉक के वार्ड नंबर 11 निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

जो बिल्हा के ही एक राइस मिल में काम करता था। जो पूर्व में ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। अब इन मरीजो को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 497 पहुँच गई है। इस बीच राहत की बात यह है। कि शुक्रवार को रायपुर और बिलासपुर कोविड हॉस्पिटलों से 18 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी 154 मरीज एक्टिव है। जो कोरोना से लड़ाई लड़ रहे है।