बिलासपुर

बिलासपुर में गायो की मौत का मामला….. छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने लिया संज्ञान…आयोग करेगा घटना की जांच….वही जिला कलेक्टर ने दिए दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई के निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- हिर्री थाना क्षेत्र में मेड़पार पंचायत में गांव के 70 से अधिक गायों को एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया जिससे लगभग 50 से अधिक गायों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद अधिकारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है कुछ दिन पहले ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा अपनी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई गई थी और अधिकारी इस योजना को ही बट्टा लगा रहे है। गोधन न्याय योजना, नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी जैसी योजना का मूल मकसद ही गोधन का संरक्षण करना है।

उन्हें सड़को में न छोड़कर गौठान में रखना और उनको उचित चारा पानी तथा स्वास्थ्य की सेवा प्रदान करना है, लेकिन प्रदेश में घटी इस पहली घटना ने ही योजना के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में कृषि और गौवंश की मुख्य भूमिका है, बावजूद ऐसी बड़ी लापरवाही जिसमें मूक मवेशियों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है, अब इसके जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। मामले में बिलासपुर जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने दोषियों के खिलाफ़ एफआईआर और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है वहीं पशु मालिकों को उचित मुआवजा देने भी आदेश किया गया है।

प्रदेश में घटित इस बड़ी घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया हैै और आयोग केे द्वारा जांच किए जाने की बात कही है इसके अलावा आयोग की टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए बिंदु तय किए गए जिसके लिए पुलिस प्रशासन जुट गया है वही ग्रामीणोंं से तथ्योंं की जानकारी ली जा रही है,

फिलहाल मृत गायों के शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भेजा जा रहा वही गंभीर रूप से बीमार गायों की उपचार की व्यवस्था करते हुए उन्हें दूसरी जगह सुरक्षित रखने व्यवस्था की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...