बिलासपुर

कोरियर से एटीएम कार्ड डिलीवरी करने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी का मामला, गृहणी के खाते से पार हुए 58 हजार रुपए….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- थाना क्षेत्र सकरी के राजघराना कालोनी अमेरी निवासी जगदीश प्रसाद देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जुलाई को ब्लू डर्ट कोरियर सर्विस के एक कर्मचारी द्वारा घर पहुँचकर बेटे का एटीएम कार्ड डाक के माध्यम डिलीवरी करने आने की बात कही गई, इस दौरान बेटे के यहां नही रहने पर घर में मौजूद बहु द्वारा नही लिया, जिसके लिए कोरियर कर्मचारी द्वारा ओटीपी की मांग की जा रही थी। बाद में जब बेटे से संपर्क किया गया तो उसके कहने पर एटीएम कार्ड लेने की बात कही गई, जब प्रार्थी ने गूगल पर ब्लू डर्ट कोरियर सर्विस का फोन नंबर ढूंढकर निकाला गया और फोन किया गया तो 20 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर कोरियर के माध्यम एटीएम कार्ड को डिलीवर करने की बात कही है, इसके बाद प्रार्थी ने अपनी बहू तृप्ति देवांगन के एसबीआई खाते से 20 रुपए 7679631466 पर गूगल पे माध्यम ट्रांसफर किए, जिसके बाद उनके खाते से 58 हजार 993 रुपए भी निकाल लिए गए। प्रार्थी ने इस संबंध में जानकारी के लिए उस नंबर पर कॉल किया तो उस कोरियर कंपनी का फोन नंबर बंद मिलने लगा जिससे उन्हें अपने साथ ठगी होने का अंदाजा लगा, प्रार्थी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की जहाँ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का मामला पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार