छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलवामा की घटना से बिलासपुर का मुस्लिम समाज भी आहत आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

बिलासपुर मुस्लिम जमात युवाओं ने यहां पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

14 फरवरी को पुलवामा के पास अवंतीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले से आरडीएक्स से भरी कार टकराने वाले फिदायीन हमलावर आदिल अहमद डार ने 42 सीआरपीएफ जवानों को शहीद कर दिया ,वहीं कई अभी घायल है ।बताया जा रहा है कि 2016 में स्कूल से लौटते वक्त सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्यवाही का उसने बदला लिया है। पिछले साल 19 मार्च से आदिल गायब था ,घटना के बाद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने आदिल का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें बाकायदा आदिल इस घटना को जिहाद बता रहा था ।जिसके बाद देशभर में घटना का विरोध किया जा रहा है। मुस्लिम समाज की देश भक्ति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसे खारिज करते हुए रविवार शाम को बिलासपुर के मुस्लिम समाज ने तय्यबा चौक में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया । बिलासपुर मुस्लिम जमात युवाओं ने यहां पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीआरपीएफ जवानों की शहादत को सलाम करते हुए उन्होंने मांग की है कि हर एक जवान के बदले सौ पाकिस्तानी सैनिकों का सर कलम किया जाए। पूरा देश शहीद परिवारों के साथ है ।देश एकजुटता के साथ हर आतंकी हमले का जवाब देने को तैयार है। कुछ नासमझ भले ही अपनी गतिविधियों से मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन देश का मुस्लिम समाज देश की मुख्यधारा के साथ है और वह भी इस कायराना हरकत की निंदा करता है। साथ ही मुस्लिम समाज भी चाहता है कि पाकिस्तान से इसका बदला जल्द से जल्द लिया जाए। युवाओं ने पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...