बिलासपुर

नाबालिग साली का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला जीजा पहुँचा सलाखों के पीछे, फिर एक वहसी ने रिश्तों को किया कलंकित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नाबालिग साली का अपहरण कर शारिरीक शोषण करने वाले कलयुगी जीजा को पकड़ने में सरकंडा पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल नाबालिग लड़की के पिता ने 26 जुलाई को सरकंडा थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने बेटी की गुमशुदगी के मामले में अपने ही 22 वर्षीय दामाद मोहन तांती पर संदेह व्यक्त किया था। प्रार्थिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल के जिला वर्धमान में रहने वाला मोहन वर्त्तमान में बहतराई अटल आवास में रह रहा था। जिसने घर आने जाने के दौरान अपनी नाबालिग साली पर बुरी नीयत रखता था। इसी बीच वह उसे 25 जुलाई को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिससे काफी ढूंढने के बाद भी जब परिजनों को नाबालिग लड़की का पता नही चला तो उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की।

इधर अपहरण के मामले को लेकर जब पुलिस हरकत में आई तो परिजनों के लगाए आरोप सही मिले। सरकंडा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जहाँ युवक के पास से नाबालिग लड़की बरामद की गई। वही नाबालिग लड़की से पूछताछ में बताया कि उनके जीजा ने ही शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारारिक शोषण किया है। जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी मोहन ताती को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध धारा 363, 366 376 भारतीय दंड विधान एवं 3, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...