क्राइमबिलासपुर

बिच सड़क गयी आरक्षक की जान

डेस्क

सड़क हादसे में बिलासपुर सिविल लाइन के आरक्षक की जान चली गई। रतनपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल भरारी में रविवार तड़के लोगों ने अज्ञात युवक की लाश देखी और इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो लाश गांव के ही आरक्षक की निकली। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जिस युवक की लाश सड़क पर पड़ी देखी थी वह भरारी में रहने वाले शत्रुघ्न साहू की थी। शत्रुघन सिविल लाइन थाने में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। पास ही में उसकी स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की ।

मृतक बिलासपुर के कई थानों में पदस्थ था और बिलासपुर में ही रहता था। शनिवार दोपहर वह अपने बेटे के साथ भरारी आया था । रात में वह अपने गांव के सरपंच की एक्टिवा लेकर बिलासपुर गया था। रात में ही जब वह 11:00 बजे अपने गांव भरारी लौट रहा था तभी रास्ते में एक्टिवा अनियंत्रित होकर फिसल गई और इस सड़क हादसे में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी जान चली गई ।

जाँच के दौरान मृतक आरक्षक की बाइक भरारी साप्ताहिक बाजार में खड़ी मिली। इसके बाद लोग यही चर्चा करने लगे कि आखिर क्यों आरक्षक अपनी बाइक खड़ा कर सरपंच की एक्टिवा लेकर बिलासपुर गया था । पुलिस इस हादसे के बाद जांच में जुट गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...