बिलासपुर

संभाग कमिश्रर पहुँचे छात्रावास, व्यवस्था में मिली खामियां………तत्काल सुधार के निर्देश

बिलासपुर- संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने गुरुवार की शाम अचानक कोटा स्थित कन्या आदिवासी आश्रम छात्रावास और शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में प्रकाश की व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जताई। वहीं शौचालय में बाल्टी एवं मग नहीं होने पर गंभीरता से लेते हुए तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसी तरह शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में पर्याप्त बेड की कमी भी पाई जिसके लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए, संभागायुक्त ने सबसे पहले कन्या आदिवासी आश्रम छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई, खान-पान की जानकारी ली। यहां पर तीन पंखे खराब मिलने पर तत्काल सुधारने के निर्देश दिये, वही स्वास्थ्य परीक्षण की भी जानकारी ली, इस दौरान छात्रावास अधीक्षिका मनु मण्डल त्रिपाठी ने बताया कि पिछले अगस्त माह में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था।

यहां रेगुलर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पा रहा है। सूचना देने पर चिरायु वाले आते हैं। छात्रावास के रसोई कक्ष के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिये। इस छात्रावास में कक्षा 5वीं की छात्रा रेशमा, मोनिका, कक्षा 3री की संगीता एवं शांति, कक्षा 5वीं की उर्मिला, कक्षा 2री की श्याम कुमारी, यामिनी एवं अंजली से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में संभाग कमिश्नर ने जानकारी ली। कन्या आश्रम छात्रावास में कक्षा पहली से 5वीं तक की 50 छात्राएं एवं शासकीय कन्या प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में कक्षा 6वीं से 10वीं तक की 50 छात्राएं रहती है। उक्त दोनों छात्रावासों में एक ही बोर से पानी सप्लाई होती है। छात्रावास अधीक्षिका ने पानी सप्लाई के लिये अलग-अलग व्यवस्था करने के साथ ही एमरजेंसी लाईट की कमी होने की जानकारी संभाग कमिश्नर को दी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...