सीपत

बाप बेटे ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, सुबह मामूली कहा सुनी के बाद हुई वारदात…घटना से क्षेत्र में मची सनसनी…नृशंस हत्या से उड़े ग्रामीणों के होश

सीपत रियाज असरफी

बिलासपुर- शुक्रवार को सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर में पुरानी रंजिश और आज सुबह हुई कहा सुनी के बाद गाँव के ही एक युवक को लोहे की पाइप और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता पुत्र मृतक युवक से पुराना विवाद था जिसका अंजाम आज युवक की हत्या के रूप में सामने आया है, दरअसल मृतक युवक मोतीलाल सूर्यवंशी पिता रामकुमार उम्र 28 वर्ष का दोस्त आरोपियों के घर की लड़की से छेड़छाड़ करता था,

जिसे लेकर मृतक और लड़की के भाई विकास सूर्यवंशी पिता तखत राम सूर्यवंशी 23 वर्ष के बीच विवाद भी हुआ था। शुक्रवार को आरोपी विकास सूर्यवंशी का एक बार फिर विवाद मृतक से तालाब में नहाने के दौरान हुआ जिसके बाद विकास अपने घर पहुँचा और अपने पिता तखत राम को बताया जिसके बाद दोनों गाँव के चौराहे के पास मृतक का इंतजार करने लगे जैसे ही मृतक अपनी बाइक पर बस स्टैंड से वापस अपने घर के पास पहुँचा वही पर पिता पुत्र ने लोहे की पाइप और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या कर दी।

मामले में ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची सीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वही आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...