जांजगीर चाँपा

जुआरियों की महफ़िल में पुलिस की छापेमारी…मौके से 7 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में पुलिस ने सात जुआरीयों को गिरफ्तार कर नगदी व ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोटमीसोनार स्थित अटल चौक तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय व थाना स्टाफ ने मौके पर दबिश देकर सात आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपियों से कुल 5100 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी–

1. सुखीराम केंवट उम्र 51 वर्ष निवासी कोटमीसोनार
2. दिलेश साण्डील्य उम्र 21 वर्ष कोटमीसोनार
3. अवधेश लहरे उम्र 45 वर्ष दलदली कोटमीसोनार
4. नरेश टण्डेन उम्र 43 वर्ष कोटमीसोनार
5. दिनेश साहू उम्र 24 वर्ष कोटमीसोनार
6. संजय बंजारे उम्र 22 वर्ष पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
7. महिपाल मिरी उम्र 26 वर्ष पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...