बिलासपुर

डॉक्टर के क्लीनिक में अज्ञात चोरों का धावा, ताला तोड़कर हजारों का माल किया पार…. सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ही चुरा कर ले गए चोर

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साईं मंदिर के पीछे डॉ अजित मिश्रा का होम्योपैथी क्लीनिक है जहां बीती रात चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए है। सोमवार की सुबह जब डॉ अजित अपने क्लीनिक पहुँचे तो उन्होंने पाया कि गेट का ताला लगा हुआ है, वही अंदर के शटर का ताला टूटा हुआ है, अंदर जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि काउंटर में रखे नगदी, सीसी कैमरा एवं डी वी आर, मेडिकल टार्च, केंची सहित अन्य सामान नही थे। मामले में डॉक्टर ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है,

जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 380, 457 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि लोग अपने घरों, दुकानों और संस्थानों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाते है, लेकिन उनके स्टोरेज को भीतर ही असुरक्षित छोड़ दिया जाता है, जिसे अब शातिर चोर समझ चुके है जो सीसीटीवी कैमरों के साथ स्टोरेज डिवाइस डीवीआर को भी चोरी कर ले जा रहे है ताकि उनकी पहचान न हो सके। अब लोगों को समझदारी दिखाने की जरूरत है, सीसीटीवी कैमरों के साथ ही स्टोरेज डिवाइस को किसी सुरक्षित जगह में लॉक करके रखा जाए, जिसे कोई चुरा न सके, वरना ऐसी सुरक्षा का क्या मतलब जिसे कोई भी नुकसान पहुँचा दे या चुरा कर ही ले जाये।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज