बिलासपुर

वाहन पार्किंग से शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुँचा….दुकान चलाने वाले युवक ने दूसरे दिन किया हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राजधानी के बाद अब न्याधानी में भी चाकूबाजी की घटनाएं सामने आने लगी है। वही एक ताजा मामला तोरवा क्षेत्र से आमने आया जिसमे वाहन का वाइजर तोड़ने के विवाद में दीपक यादव ने कोरमी निवासी प्रमोद धुरी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे प्रमोद के जांघ में गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी कोरमी निवासी प्रमोद धुरी रोज़ की तरह कल भी सब्ज़ी लेने बुधवारी आया था, और अपनी वाहन चुचुहियापारा स्थित दीपक यादव की दुकान के सामने खड़ाकर सब्ज़ी लेने चले गया, पर जब वो वापस लौटा तो उसकी वाहन का वाइजर टूटा हुआ था, जिस पर प्रमोद धुरी ने दीपक से पूछा कि मेरी गाड़ी का वाइजर किसने तोड़ा इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए, वही जब प्रमोद धुरी आज सब्ज़ी लेने बुधवारी बाजार गेट के पास पहुंचा था इसी दौरान दीपक भी वहाँ आधमका और मुझे गाली दे रहा है कह कर  प्रमोद दूरी से अश्लील गाली गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने  तोरवा थाने में दर्ज कराई जिसके बाद तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज